नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता में आए एक साल पूरा होने जा रहा है, जाहिर है, विपक्ष एक साल का हिसाब मांगेगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद से सड़क तक विपक्ष के संभावित हमलों का मुकाबला करने को कमर कस रही है।
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता में आए एक साल पूरा होने जा रहा है, जाहिर है, विपक्ष एक साल का हिसाब मांगेगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद से सड़क तक विपक्ष के संभावित हमलों का मुकाबला करने को कमर कस रही है।
पार्टी अपने सांसदों और मंत्रियों के माध्यम से जन-जन तक अपनी पहुंच बनाने की रणनीति तैयार कर रही है।
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, बीते आठ मई को बजट सत्र समाप्त होने के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों व सांसदों को अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने व गांवों को गोद लेने का निर्देश दिया था। राजग सरकार ने 26 मई को अपना पहला साल पूरा किया है।
दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने आईएएनएस से कहा, “बजट सत्र के बाद हमें अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने के लिए कहा गया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सरकार के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर रहे हैं और हम उसका जवाब देंगे।”
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र जाएगा और सरकार द्वारा गरीबों के लिए उठाए गए कदम से लोगों को रूबरू कराएगा।
सांसद ने कहा, “लोगों को यह बताने के लिए कि राहुल गांधी किस तरह उन्हें दिग्भ्रमित कर रहे हैं, एक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।”
पार्टी के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि मंत्रियों को यह भी कहा गया है कि वे 12 मई से 30 मई के बीच एक दिन उन गांवों में बिताएं, जिसे उन्होंने सरकार की सांसद आदर्श ग्राम योजना (एसएजीवाई) के तहत गोद लिया है।
उम्मीद है कि मोदी भी 26 मई को अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के जयापुर गांव का दौरा करेंगे, जिसे उन्होंने गोद लिया है।
पार्टी के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का उस गांव का यह दूसरा दौरा होगा।
सूत्र के मुताबिक, सरकार द्वारा अभियान चलाने का निर्णय विपक्ष के हमलों के बाद लिया गया है, जिसमें उसे कारपोरेट समर्थक व गरीब विरोधी करार दिया गया है।
करीब दो महीने की छुट्टी के बाद लौटे राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया दिखाते हुए उसे ‘सूट-बूट वाली’ सरकार तक कहा।
अपने निर्वाचन क्षेत्र या गोद लिए गए गांव के दौरे के दौरान मोदी ने भाजपा सांसदों व मंत्रियों से उन कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कहा है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा गरीबों की मदद के लिए शुरू किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में नौ मई को तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath