डनफोर्ड अमेरिका के नए जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ

वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मरीन जनरल जोसेफ डनफोर्ड का चयन अगले जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ पद के लिए किया है। अमेरिकी मीडिया की रपट से यह जानकारी मिली।

वाशिंगटन पोस्ट, सीएनएन तथा फॉक्स न्यूज ने शीर्ष सरकारी अधिकारियों के हवाले से कहा, “ओबामा ने अगले जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के लिए डनफोर्ड का चयन किया है, जो जनरल मार्टिन डेंपसी की जगह लेंगे। चार सालों तक काम करने के बाद मार्टिन इस साल के अंत में पदमुक्त हो जाएंगे।”

सूत्रों के मुताबिक, डनफोर्ड (59) के नामित होने के बारे में ओबामा मंगलवार को सार्वजिक घोषणा करेंगे और सीनेट द्वारा इसकी पुष्टि की जाएगी। वे इराक तथा अफगानिस्तान में अपनी सेवा दे चुके हैं।

अमेरिका के उच्च सदन का समर्थन हासिल करने के लिए नामित व्यक्ति को प्रारंभिक दो सालों के कार्यकाल के लिए सहमति जतानी होती है।

इसके बाद अगर राष्ट्रपति उनपर भरोसा जताते हैं, तो उन्हें दो वर्ष के अगले कार्यकाल की मंजूरी मिल जाती है और इस तरह वे चार सालों का कार्यकाल पूरा करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493