मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण का 39वां मैच बारिश के कारण रुक गया है।
डेयरडेविल्स से मिले 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियंस की पारी पहली बार चौथे ओवर की समाप्ति पर बाधित हुई और खिलाड़ियों को मैदान से जाना पड़ा।
बारिश धीमी होने पर खिलाड़ी मैदान में दोबारा लौटे लेकिन मात्रा आठ गेंदों का खेल हो सका था कि फिर से आई बारिश के कारण मैच को दोबारा रोकना पड़ा।
आखिरी बार मैच रुकने के समय मुंबई इंडियंस 5.2 ओवरों में चार विकेट खोकर 40 रन बना चुके थे।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए डेयरडेविल्स ने युवराज सिंह (57) की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 152 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
युवराज के अलावा कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 28 रनों का योगदान दिया।
मुंबई की ओर से हरभजन ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 11 रन देकर दो विकेट चटकाए। मैच की पहली ही गेंद पर मयंक अग्रवाल (0) का विकेट चटकाने वाले लसिथ मलिंगा ने भी दो विकेट हासिल किए।
dharmpath.com dharmpath