नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित फिल्मकार मणि रत्नम ने मंगलवार को नियमित जांच के लिए यहां एक निजी अस्पताल का दौरा किया। हालांकि, अफवाहों के विपरीत वह अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं।
मणि रत्नम की फिल्म ‘ओके कानमणि’ के कार्यकारी निर्माता माला मनयन ने आईएएनएस को बुधवार को बताया, “मणि और उनकी पत्नी दिल्ली में छुट्टियां बिता रहे हैं। काफी समय से उनकी जांच लंबित थी। चेन्नई में आम लोगों की नजरों से बचने के लिए उन्होंने यह दिल्ली के अस्पताल में करवाया।”
वर्ष 2004 और 2009 में मणि को हृदयाघात से गुजरना पड़ा था, जब वह ‘युवा’ और ‘रावण’ की शूटिंग कर रहे थे।
उनके दो दशक से लंबे करियर में वह ‘नयागाना’, ‘मोनारागम’, ‘दिल से’, ‘बॉम्बे’ और ‘गुरु’ जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
dharmpath.com dharmpath