इंडोनेशिया में भूस्खलन, 4 की मौत

जकार्ता, 6 मई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत के एक गांव में भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को बाडुंग जिले में हुए भूस्खलन के बाद चलाए गए राहत कार्य में तीन और शव मिले हैं। एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मंगलवार को इससे पहले मिला था।

भूस्खलन के बाद नौ लोग लापता हैं। इस घटना में नौ लोग घायल भी हुए हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने बताया कि भूस्खलन के बाद 100 से अधिक लोगों को अपने घरों से निकलना पड़ा।

आपदा के कारण पीटी स्टार एनर्जी की गैस पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिससे नजदीकी गांवों के लिए खतरा बढ़ गया है।

सुतोपो ने बताया कि भूस्खलन में आठ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इंडोनेशिया में बारिश के मौसम में मूसलाधार बारिश के कारण लगातार भूस्खलन हो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493