लखनऊ , 6 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्से में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक वृद्धि की संभावना है।
लखनऊ , 6 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्से में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक वृद्धि की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। धूप तेज रहेगी और तापमान में वृद्धि होगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
लखनऊ के अलावा इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, वाराणसी का 21.6 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 21 और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath