भोपाल, 6 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को तेज धूप निकली और गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने तथा कुछ स्थानों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में गर्मी बढ़ने के साथ तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए लोगों ने दिन में घर से निकलना कम कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में जबलपुर, सागर, होशंगाबाद और भोपाल संभाग में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती है, जबकि शेष हिस्से में मौसम शुष्क ही रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42.2 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath