रणबीर से मिलना सपना सच होने जैसा : अमृता

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री अमृता खानविलकर का कहना है कि डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’ के सेट पर अभिनेता रणबीर कपूर से मिलकर उनका सपना पूरा हो गया। अमृता शो में पति हिमांशू ए.मल्होत्रा के साथ ठुमके लगाते दिख रही हैं।

एक सूत्र के अनुसार, जब अमृता को जब रणबीर कपूर के अपनी अगली फिल्म ‘बांबे वेल्वेट’ के प्रचार के लिए सहअभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शो में आने का पता चला, तो वह बहुत उत्साहित थीं।

अमृता ने एक बयान में कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मेरे लिए रणबीर से मिलना एक सपना सच होने जैसा है। उनके लिए परफॉर्म करना व उनसे तारीफ पाना सोने पर सुहागा जैसा है। मैं इस याद को आजीवन संजोकर रखूंगी।”

अमृता ने रणबीर के साथ एक फोटो भी खिचवाई। शो की इस कड़ी की शूटिंग 29 अप्रैल को हुई।

‘बांबे वेल्वेट’ 15 मई को रिलीज होगी। इसमें करण जौहर भी अहम भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493