लॉस एंजेलिस, 6 मई (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर रियल एस्टेट में निवेश करने के बारे में सोच रही हैं। यह जानकारी केली की मां क्रिस जेनर ने दी।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 17 वर्षीया केली कई बार यह इच्छा जाहिर कर चुकी हैं कि 18 साल की होने के बाद वह स्वतंत्र रूप से अलग घर में रहना चाहती हैं। केली अगस्त महीने में 18 साल की होने वाली हैं और अभी से मकान पर पैसा लगाने के उपायों में लग गई हैं। वहीं, उनकी मां क्रिस ने इस काम में उनकी मदद करने का वादा किया है।
उनके रिएलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियां’ के नए एपीसोड में क्रिस ने कहा, “केली ने मुझे याद दिलाया कि उसके पास बहुत काम है और इससे हुई कमाई को वह रियल एस्टेट में लगाना चाहती हैं। मुझे लगता है कि कभी कभी हम केली को कम आंकते हैं, वह एक बेहद प्रतिभावान लड़की है।”
क्रिस ने कहा, “मैं बस केली के हर फैसले में उसका साथ देना चाहती हूं।”
dharmpath.com dharmpath