फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे हेविट

पेरिस, 6 मई (आईएएनएस)। विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया के लीटन हेविट ने 24 मई से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दो बार के ग्रैंडस्लैम विजेता 34 वर्षीय हेविट ने विंबलडन और डेविस कप पर ध्यान देने का फैसला किया है। आस्ट्रेलिया को डेविस कप के क्वार्टर फाइनल में जुलाई में कजाकिस्तान से खेलना है।

गौरतलब है कि वर्ष-2002 के विंबलडन ओपन और 2001 में अमेरिकी ओपन जीतने वाले हेविट ने जनवरी में कहा था कि वह जनवरी-2016 में अपना 20वां आस्ट्रेलियन ओपन खेलने के बाद संन्यास लेंगे।

हेविट हाल के वर्षों में पैर और कूल्हे में चोट से काफी परेशान रहे हैं और विश्व रैंकिंग में 108वें पायदान पर हैं। वह इस साल फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के मुख्य ड्रा के लिए घोषित पहले 104 खिलाड़ियों में भी जगह नहीं पा सके थे।

होविट वर्ष-2001 और 2004 में फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे लेकिन 2010 के बाद से ही पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493