सलमान की सजा पर कहीं खुशी कहीं गम

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान के बुधवार सुबह 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में दोषी पाए जाने के बाद कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने उनके प्रति हमदर्दी दिखाई, तो कुछ ने अदालत के फैसले का स्वागत किया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.डब्ल्यू. देशपांडे ने सलमान को हिट एंड रन मामले में अधिकांश आरोपों में दोषी पाया। सलमान की कार से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हुए थे।

ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने इस बहुप्रतीक्षित फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

-अमित नंचहाल : फैसले से निराशा हुई। अगर तथ्य इतने स्पष्ट एवं साफ थे, तो फैसला सुनाने में 13 साल क्यों लगे?

-मस्ताना मोहम्मद : उन्हें सजा पाते देखना सच में दुखद है। उन्होंने अपनी जिंदगी में कइयों के जीवन संवारे। यह मेरे दिल और दिमाग के बीच एक जंग है।

-समीर : कुछ लोग अभी भी अपराधी का साथ दे रहे हैं। कानून सबके लिए बराबर है। सलमान का फैसला।

-हर्षदो : मुझे यकीन नहीं होता कि लोग एक हत्यारे के लिए रो रहे हैं और दुआ कर रहे हैं।

-कुमार गोविंदम : अगर उनके पास एक वैध लाइसेंस होता, उन्होंने शराब नहीं पी होती और कार नहीं चलाई होती (तो यह नहीं हुआ होता) तभी मेरी हमदर्दी उनके साथ होती।

-श्रेया पुंज : शाहरुख के प्रशंसकों के लिए अच्छा दिन।

-स्नेहा गांधी : जो कुछ भी हो, मैं कभी सलमान से नफरत नहीं कर सकती। लेकिन गलती की है, तो सजा तो भुगतनी पड़ेगी।

-मनु शर्मा : जिन लोगों को सलमान के लिए बुरा लग रहा है, वे सड़क पे लेट जाएं! मेरे पास एसयूवी है।

-अर्जुन असिड्व्स : सलमान के घर पर काफी हद तक नाटक चल रहा है। अच्छा होगा कि कोई पीड़ित परिवार की परवाह करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493