बिहार : चिकित्सक दंपत्ति अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त

गया, 6 मई (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले से अगवा चिकित्सक डॉ़ पंकज कुमार गुप्ता एवं उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता को बुधवार को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चिकित्सक दंपत्ति की सकुशल रिहाई हो गई है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।

राज्य के पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने बताया कि अगवा चिकित्सक दंपत्ति सकुशल अपने घर वापस आ गए हैं तथा अपहर्ताओं के गिरोह का भी पता चल गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी भी छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस अपहरण मामले के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि गुप्ता और उनकी पत्नी का गया जिले के ग्रैंडट्रैंक रोड पर बाराचट्टी के पास से गत शुक्रवार शाम उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब दोनों झारखंड के गिरीडीह जिले में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद अपनी नई कार से वापस घर लौट रहे थे। घर न लौटने पर परिजनों ने बाराचट्टी थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

इस मामले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493