कांगो में संयुक्त राष्ट्र के 2 शांति सैनिक मारे गए

किंशासा, 6 मई (आईएएनएस)। कांगो गणराज्य (डीआरसी) में बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के एक काफिले पर हुए हमले में कम से कम दो शांति सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए।

समाचार चैनल सीएनएन ने संयुक्त राष्ट्र के एक बयान के हवाले से कहा कि पूर्वोत्तर में स्थित शहर बेनी में संदिग्ध विद्रोहियों के हमले के बाद से चार अन्य शांति सैनिक लापता हैं। हमले में मारे गए शांति सैनिक तंजानिया के थे।

हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने कहा, “पूर्वी डीआरसी में सशस्त्र समूहों को विफल करने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र सभी आवश्यक कदम उठाने को प्रतिबद्ध है।”

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, युगांडा के गठबंधन अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) ने पूर्वी कांगो में सैकड़ों लोगों की हत्या की है। हाल के कुछ महीनों में यहां भारी मात्रा में सोना और हीरा पाया गया है। सशस्त्र विद्रोही यहां अपनी मर्जी चलाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493