बीसीसीआई ने की आईपीएल के प्लेऑफ कार्यक्रमों की घोषणा

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के प्लेऑफ मुकाबलों के कार्यक्रम और टिकटों के मूल्यों की घोषणा कर दी।

पुणे के एमसीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 20 मई को खेले जाने वाले इलिमिनेटर मुकाबले के लिए सबसे कम राशि की टिकट 500 रुपये की होगी और इसे बुधवार से आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इलिमिनेटर मुकाबला तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच होगा।

इसके अलावा 750 रुपये, 1,000 रुपये, 1,500 रुपये, 2,000 रुपये, 7,500 रुपये, 9,000 रुपये और 18,000 के टिकट भी उपलब्ध हैं।

बॉक्स ऑफिस के जरिए टिकट की बिक्री भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

क्वालीफायर-1 मैच 19 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच में हारने वाली टीम रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी।

फाइनल मैच कोलकाता के ईडेन गरडस में 24 मई को क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 के विजेता टीमों के बीच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493