नोएडा : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल समेत 2 की हत्या, चार गिरफ्तार

मृतक प्रवीण दिल्ली पुलिस में था और उसकी तैनाती गृह मंत्रालय में थी। मंगलवार की शाम उसके परिवार का विवाद बिजली का खम्बा लगाने को लेकर पड़ोस के भीमा के परिवार से हो गया। उस समय गांव के लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। लेकिन देर रात एक बार फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

इस दौरान प्रवीण और उसके भाई को सरिया से पीटा गया जिसमें दोनों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया जिसके बाद गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दिया गया है। इधर हत्या के फरार आरोपियों को बुधवार सुबह बादलपुर पुलिस ने चार आरोपी विजय, सूरज, शिमला और कंचन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर लिया है। प्रवीण के परिवार से घायल लोगों को बादलपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493