उप्र : कुएं की सफाई के दौरान 3 किसानों की मौत

बलदेव थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि नगला उदय सिंह गांव में बुधवार सुबह कुएं की सफाई के लिए तीन किसान मुन्ना, कलुआ और वीरपाल पहुंचे थे। बताया जाता है कि कुएं की सफाई के दौरान मुन्ना अचानक बेहोश हो गया। उसको बचाने के लिए कलुआ कुएं में उतरा तो वह भी बेहोश हो गया। साथियों को बेहोश देख वीरपाल भी कुएं में उतर गया और जहरीली गैस की चपेट में आने से वह भी बेहोश हो गया। एक के बाद एक तीनों लोग कुएं में बेहोश होकर गिर पड़े।

अचानक हुई इस घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह तीनों को कुएं से बेहोशी की हालत में निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493