लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहांसन ने अपने पति रोमैन डुरिएक को लुभाने के लिए अमेरिकी रेसिपी का इस्तेमाल किया था।
उन्होंने अमेरिकी पाक विधि से रोमैन के लिए टर्की का मांस पकाया था।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार स्कारलेट ने कहा, “मेरे पति कहते हैं कि जब मैंने उनके लिए टर्की का मांस पकाया था, तब उन्हें मुझसे प्यार हो गया। हालांकि खाना स्वादिष्ट नहीं था, मैंने अमेरिकी विधि से पकाया था और मेरे पति फ्रांसीसी हैं। लेकिन मुझे लगता है कि शायद अमेरिकी रेसिपी उनको भा गई।”
स्कारलेट ने आगे कहा, “मैं पेरिस में रहती हूं और इसलिए हम ज्यादातर फ्रांसीसी खाना खाते हैं, लेकिन कभी कभी घर पर मैं अमेरिकी खाना बनाती हूं। मुझे पता है डोमैन को यह पसंद है।”
dharmpath.com dharmpath