आईएसएस के मानव मिशन में देरी : रोसकॉस्मॉस

मास्को, 7 मई (आईएएनएस)। रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मॉस ने कहा कि है प्रोग्रेस एम-27एम मालवाहक अंतरिक्षयान में हाल ही में आई खराबी के कारण अंर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के आगामी मानव मिशन में देरी हो सकती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रोसकॉस्मॉस के मिशन नियंत्रण केंद्र ने बताया, “आईएसएस उड़ान कार्यक्रम में संशोधन और मालावाहक अंतरिक्षयान की लांचिग की तारीखें आगे बढ़ाए जाने के कारण लिए 26 मई होने वाले आईएसएस के अगले अभियान के कार्यक्रम में देरी हो सकती है।”

आईएसएस को नया दल रूसी राजधानी मास्को के पश्चिम में स्टार सिटी में स्थित यूरी गागरिन कॉस्मोनॉट प्रशिक्षण केंद्र में अपने मिशन की तैयारी कर रहा है।

दल के सदस्यों में रूस के ओलेगक कोनानेन्को, जापान के युई किमिया और अमेरिका के कजेल लिंडग्रेन शामिल हैं, जिन्यहें आईएसएस के रूसी खंड में एक सिमूलेटर पर परीक्षण प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ईंधन, ऑक्सीजन, भोजन, वैज्ञानिक उपकरणों सहित 2.5 मीट्रिक टन सामान से भरा प्रोग्रेस एम-27एम मालवाहक अंतरिक्ष यान 28 अप्रैल को कजाकस्तान के बैकोनुर अंतरिक्ष केंद्र से एक सोयुज रॉकेट पर लांच किया गया था। लांच के छह घंटे बाद इसके आईएसएस पर पहुंचने की योजना थी, लेकिन अंतरिक्षयान के अनियंत्रित घुमाव के कारण यह कक्ष में छूट गया और आखिकार मिशन असफल हो गया।

रोसकॉस्मॉस के मुताबिक, अनियंत्रित प्रोग्रेस के शुक्रवार को वायुमंडल में प्रवेश करने और नष्ट होने की संभावना है।

रोसकॉस्मॉस के प्रमुख ईगर कोमारोव के मुताबिक, इस घटना की जांच करने और मई के अंत तक रिपोर्ट सौंपने के लिए एक विशेष आयोग बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493