तिरुवनंतपुरम, 7 मई (आईएएनएस)। एनिमेशन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टूंज व्यावसायिक फिल्म क्षेत्र में प्रवेश करने जा रही है। इस दिशा में कंपनी ने न्यूजीलैंड को अपना व्यावसायिक केंद्र बनाने का फैसला किया है।
टूंज समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.जयकुमार ने कहा कि उनकी तीन फिल्में शुरुआती चरण में हैं और ये सभी हॉलिवुड फिल्में होगी।
जयकुमार ने आईएएनएस को बताया, “हमने फिल्म उद्योग में न्यूजीलैंड को अपना व्यावसायिक केंद्र बनाने का फैसला किया है। क्योंकि यहां फिल्म निर्माण के लिए कई प्रकार की सब्सिडी दी जा रही हैं। हम न्यूजीलैंड में इन फिल्मों के समस्त निर्माण कार्य को अंजाम देंगे।”
जयकुमार ने बताया, “न्यूजीलैंड को चुनने का एक अन्य कारण यह है कि न्यूजीलैंड का चीन ेके साथ मुक्त व्यापार समझौता है और इससे हम अपनी फिल्मों के साथ आसानी से चीन के बाजार में प्रवेश कर सकेंगे।”
dharmpath.com dharmpath