श्रीनगर : दुर्घटनावश चली गोली में सीआरपीएफ जवान घायल

श्रीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) के एक जवान ने गुरुवार सुबह दुर्घटनावश अपने शरीर पर गोली दाग ली। घटना में वह घायल हो गया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, “सीआरपीएफ के 44वें बटालियन के कांस्टेबल देविंद्र सिंह ने अपनी सर्विस हथियार से दुर्घटनावश अपने शरीर पर गोली दाग दी।”

कांस्टेबल को श्रीनगर स्थित राज्य के युवा सेवा, खेल तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री इमरान अंसारी के आवास पर बतौर गार्ड के रूप में तैनात किया गया था।

कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493