स्पेनिश फुटबाल महासंघ 16 मई से हड़ताल पर

मेड्रिड, 7 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल महासंघ (आरएफईएफ) ने बुधवार को घोषणा की कि वह 16 मई से हड़ताल पर जा रहा है। आरएफईएफ के मुताबिक उसके इस हड़ताल के बाद स्पेनिश फुटबाल पंगु हो जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आरएफईएफ की इस हड़ताल से मई के अंतिम सप्ताह में होने वाले स्पेनिश लीग मुकाबले और कोपा डे रे फाइनल मुकाबला प्रभावित होगा। ये मैच कैम्प नोउ स्टेडियम में खेले जाने हैं।

आरएफईएफ ने कहा कि वह स्पेनिश सरकार के उस फैसले के खिलाफ हड़ताल पर जा रहा है, जिसमें सरकार ने कहा है कि वह देश में होने वाले फुटबाल मैचों के टेलीविजन प्रसारण के लिए केंद्रीयकृत निविदा जारी करेगी।

आरएफईएफ ने कहा है कि सरकार का यह फैसला उसके प्रति असम्मान प्रकट करता है और वह चाहता है कि सरकार जल्द से जल्द अपना यह फैसला वापस ले।

अगर यह समस्या जल्द नहीं सुलझी तो बार्सिलोना मे होने वाले कोपा डेल रे फाइनल के लिए टिकट खरीद चुके एथलेटिक बिल्बाओ के 40 हजार दर्शक प्रभावित होंगे। इन दर्शकों ने अपने लिए बार्सिलोना में होटल भी बुक करा लिए हैं। इससे उन्हें भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493