वाशिंगटन, 7 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में खुद को प्राचीन सामंतों का वंशज बताने वाले अजीबोगरीब नकली पुलिस बल में कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की अमेरिकी अटार्नी कमला हैरिस का एक सहायक भी शमिल है।
हैरिस के एक सहायक ब्रांडन कील के अलावा समूह में डेविड हेनरी और टोनेट हायेस भी शामिल है।
हैरिस को इस मामले की शुरुआत से नियमित रूप से जानकारी दी जा रही थी।
न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता डेविड बेलट्रान ने ‘टाइम्स’ को बताया, “अटार्नी जनरल इन गंभीर आरोपों को लेकर तब से चिंतित हैं, जब से उन्हें इस जांच के बारे पता चला था।”
प्रवक्ता ने आगे कहा, “हमारा कार्यालय शुरुआत से जांचकर्ताओं का सहयोग कर रहा है और हम यह सहयोग जारी रखेंगे।”
टाइम्स के मुताबिक, जॉनसन को यह अजीब लगा था कि फरवरी में सेंटा क्लेरिटा स्टेशन पर घूम रहे थे तीन लोगों में से दो पुलिस की वर्दी में थे, जिन्हें वह नहीं जानते थे।
एक व्यक्ति ने खुद को मासोनिक फ्राटर्नल पुलिस विभाग का प्रमुख बताया था।
हेनरी, हायेस और कील ने पूरे राज्य में पुलिस एजेंसियों से खुद को परिचय करवाया था।
एक वेबसाइट पर इन नकली पुलिस बलों ने खुद का संबंध 3,000 साल पहले के सामंतों से होने का दावा किया और कहा कि इस विभाग का क्षेत्राधिकार 33 राज्यों और मेक्सिको में था।
वेबसाइट पर बताया गया, “यह पूछने पर कि मसेनिक फेट्रर्नल पुसिस विभाग और अन्य पुलिस विभागों में क्या अंतर है, सीधा जवाब मिला- हम यह पहले से हैं।”
लॉस एंजेलिस काउंटी की अभियोजकों का कहना है यह सब एक चाल थी। मामले की जांच जारी है।
सक्रमेंटो बी के मुताबिक, दो स्थानों की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने सामान, पहचानपत्र, हथियार, वर्दियां, पुलिस जैसे वाहन और अन्य कानून प्रवर्तक उपरकण बरामद किए हैं।
कील के पहचानपत्र पर ‘डिप्टी डायरेक्टर ऑफ कम्युनिटी अफेयर्स’ का शीर्षक लिखा था।
हेनरी, कील और हायेस तीनों की तस्वीरें 2012 के साप्ताहिक समाचारत्र पत्र लॉस एंजेलिस सेंटिनल में प्रकाशित हुई थीं।
dharmpath.com dharmpath