आइजोल एअफसी ने आई-लीग के लिए क्वालीफाई किया

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। अखिला भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशाल दास ने सेकेंड डिवीजन विजेता आईजोल एफसी को आई-लीग 2015-16 के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई दी।

दास ने कहा, “मिजोरम उन राज्यों में से है जो देश में फुटबाल की अगुवा बनकर आई हैं और उन्होंने यह सब युवा विकास में सुधार की अपनी कोशिशों के जरिए किया है।”

उन्होने कहा, “मिजोरम पहला ऐसा राज्य है जिसने एआईएफएफ के ग्रासरूट प्रोग्राम को अपनाया, जिसकी शुरुआत एआईएफएफ के पूर्व तकनीकी निदेशक रॉबर्ट बान ने की थी और मौजूदा तकनीकी निदेशक स्कॉट ओ डोनेल ने भी इसे अपनाया है।”

दास ने राज्य संघों से अपील भी की कि वे मिजोरम से सीखें और अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए अपने यहां युवा विकास कार्यक्रम विकसित करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493