पटना, 7 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया, “पार्टी ने पिछले महीने पप्पू यादव को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस दिया था जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।”
dharmpath.com dharmpath