बीजिंग, 7 मई (आईएएनएस)। एक मालवाहक पोत गुरुवार को चीन के ग्वांगझू बंदरगाह पर एक अन्य जहाज से टकराने के बाद डूब गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गुआंग्डोंग प्रांत के गुआंग्झू शहर के समुद्रीय केंद्र के मुताबिक, यह भिडं़त तड़के तीन बजे के आसपास हुई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस भिडं़त से मालवाहक पोत में सवार सात लोग और 57 कंटेनर समुद्र में गिर गए। हालांकि सभी लोगों को तड़के 4.20 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन पोत डूब गया।
अधिकारियों ने कहा कि बचाव के लिए चार समुद्री गश्ती जहाजों को घटनास्थल पर भेजा गया और एक अस्थाई यातायात नियंत्रण इकाई की भी स्थापना की गई।
कंटेनरों और डूबे हुए जहाज का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath