दिल्ली में पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, 2 पर जुर्माना

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने दो पेट्रोल पंपों को ईंधन की गलत माप करने और सत्यापन प्रमाणपत्र नहीं दिखाने की एवज में जुर्माना लगाया है।

गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री में मिलावट तथा अन्य गोरखधंधे को रोकने के लिए खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने छह पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।

बयान में कहा गया है, “उत्तरी दिल्ली में मजनूं का टीला और घेवरा, पश्चिम दिल्ली में विकासपुरी, दक्षिण दिल्ली में जसोला और धंसा तथा पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। ईंधन की माप और उसका घनत्व तथा अन्य उत्पादों की जांच की गई तथा नमूने लिए गए।”

बयान के मुताबिक, “माप में विसंगति और सत्यापन प्रमाणपत्र नहीं दिखाए जाने या नहीं होने के कारण दो पेट्रोल पंपों के चालान काटे गए।”

औचक निरीक्षण के लिए छह टीमों का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में विभाग के सहायक आयुक्त के नेतृत्व में चार अधिकारियों को नियुक्त किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493