पुलिस ने जानकारी दी है कि मऊ निवासी 20 वर्षीय आशीष चौबे सिगरा के जयप्रकाश नगर स्थित बाड़ा में अपने साथियों के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि बुधवार देर रात शराब के नशे में आशीष का अपने साथी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आशीष ने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद उसने खुद को कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगने से आशीष की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि मृतक 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आशीष है और उसकी तलाश पूर्वाचल जनपद की कई पुलिस काफी समय से कर रही थी। फिलहाल पुलिस आशीष की मौत के मामले में छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath