ममता बनर्जी ने की अंकित के भाई को नौकरी देने की घोषणा

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। पिछले महीने मैच के दौरान मैदान पर लगी चोट के कारण मरने वाले पश्चिम बंगाल के क्रिकेट खिलाड़ी अंकित केसरी के भाई तथा पैरा-तैराक मसुदुर रहमान बैद्य की विधवा को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को नौकरी देने की घोषणा की।

ममता बनर्जी ने कहा, “हमने अंकित के रूप में एक युवा खिलाड़ी को और महशूर तैराक मसदुर रहमान को खो दिया। हमने निर्णय लिया है कि एक-दो दिन के भीतर हम मसदुर की विधवा पत्नी और अंकित के भाई को नौकरी देंगे।”

उन्होंने कहा, “सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं और हम जल्द ही उन्हें ये नौकरियां दे देंगे।”

पश्चिम बंगाल अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके अंकित की 17 अप्रैल को एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए गंभीर चोट लगने से तीन दिन बाद 20 अप्रैल को उपचार के दौरान निधन हो गया।

चाय की दुकान चलाने वाले अंकित के पिता ने मुख्यमंत्री से अंकित के भाई को नौकरी देने का आग्रह किया था।

18 वर्ष पहले इंग्लिश चैनल पार कर सुर्खियों में छाए तैराक मसदुर का 26 अप्रैल को अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था।

मसदुर टखने से नीचे के दोनों पैर से अपंग ऐसे पहले तैराक हैं जिन्होंने इंग्लिश चैनल पार किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493