इलानो ने सांतोस के साथ अपना करार बढ़ाया

रियो डी जेनेरियो, 8 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के लिए खेल चुके ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर इलानो ब्राजीली क्लब सांतोस के साथ करार के नवीकरण को राजी हो गए हैं।

रियो डी जेनेरियो, 8 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के लिए खेल चुके ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर इलानो ब्राजीली क्लब सांतोस के साथ करार के नवीकरण को राजी हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इंडियन सुपर लीग क्लब चेन्नईयन के साथ सफल कार्यकाल के बाद जनवरी में सांतोस के साथ जुड़ने वाले 33 साल के इलानो ने क्लब के लिए अब तक 16 मैच खेले हैं।

वैसे सभी मैचों में वह स्थानापन्न के तौर पर ही मैदान में उतरे हैं।

सांतोस के कोच मार्सेलो फर्नाडिस को इस बात का यकीन है कि इलानो उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं और इसी कारण उन्होंने इलानो के सामने करार के नवीकरण का प्रस्ताव रखा।

इलानो ने ब्राजील के लिए 50 से अधिक मैच खेले हैं। वह सांतोस के साथ तीन अलग-अलग मौकों पर खेलते हुए छह ट्रॉफियां जीत चुके हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493