मांझी नई पार्टी बनाएंगे

पटना, 8 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यहां शुक्रवार को नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी का नाम हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) होगा और यह पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मांझी ने पत्रकारों से कहा कि जब तक हम का निबंधन राजनीतिक पार्टी के रूप में नहीं हो जाता, तब तक शकुनी चौधरी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में जल्द ही समिति का गठन किया जाएगा और चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित सांसद पप्पू यादव को ‘हम’ में शामिल किए जाने की संभावना पर मांझी ने कहा कि अभी पप्पू से संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह ‘हम’ में आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए मांझी ने उन्हें सामाजिक न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा बाधक बताया। गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और भविष्य को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493