अखंड राष्ट्र के लिए सरकार का नेतृत्व करेंगे : कैमरन

लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी के बहुमत हासिल करने पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘अखंड राष्ट्र’ के लिए सरकार का नेतृत्व करेंगे।

बीबीसी की एक रपट के मुताबिक, बकिंघम पैलेस का दौरा करने के बाद 10 डॉउनिंग स्ट्रीट के बाहर कैमरन ने कहा कि वह अखंड राष्ट्र के लिए सरकार का नेतृत्व करेंगे और ग्रेट ब्रिटेन को और महान बनाएंगे।

उन्होंने कहा, “ब्रिटेन कुछ विशिष्टता के कगार पर” है।

कंजरवेटिव पार्टी ने 650 सदस्यों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में कुल 330 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के लिए आवश्यक 326 सीटों से चार अधिक है।

कैमरन ने कहा कि वह ब्रिटेन के सभी हिस्सों में पहुंचेंगे और स्कॉटलैंड में स्कॉटिश नेशनल पार्टी द्वारा 59 में से 56 सीटें जीतने के बावजूद देश को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493