मेक इन इंडिया पर 5वां महिला उद्यमी सम्मेलन

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। महिला उद्यमियों को वैश्विक अवसरों से रूबरू कराने तथा एक प्रभावी सामाजिक-आर्थिक विकास की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी में मेक इन इंडिया पर आधारित पांचवें महिला उद्यमी सम्मेलन तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन का केंद्र ‘मेक इन इंडिया’ है, क्योंकि भारतीय महिला उद्यमी संघ (एफआईडब्ल्यूई) अरब देशों से महिला उद्यमियों के लिए निवेश आकर्षित करने की दिशा में काम कर रहा है। सात मई से शुरू हुआ यह सम्मेलन नौ मई तक चलेगा।

सम्मेलन में अपने भारतीय समकक्षों के साथ कारोबारी अवसरों की तलाश के लिए खाड़ी देशों, अफ्रीका तथा दक्षेस देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में बहरीन, कुवैत, सूडान, बांग्लादेश, नेपाल, केन्या, पाकिस्तान, सेनेगल, श्रीलंका, हरारे, युगांडा तथा जिम्वॉब्बे आदि देशों के कई प्रतिनिधिमंडलों हिस्सा ले रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान, महिला उद्यमियों को आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराने के लिए कौशल विकास तथा डिजिटाइजेशन सत्र भी रखा गया।

सम्मेलन का एक अन्य महत्वपूर्ण हिस्सा ‘प्रियदर्शिनी अवार्ड’ है, जो व्यापार उत्कृष्टता के लिए महिला उद्यमियों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने सात मई को किया था।

एफआईडब्ल्यूई की स्थापना साल 1993 में की गई थी, जो देश भर के महिला उद्यमियों के संघों का सबसे शीर्ष निकाय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493