महिला ने तीन बच्चों की हत्या कर खुद भी दी जान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्वार्सी के नगला तिकोना अमित अपनी पत्नी रेखा और तीन बच्चों 5 वर्षीय मौनी, 3 वर्षीय मयंक और 2 वर्षीय चिराग के साथ रहता था। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह अमित और उसके भाई अपने काम पर चले गये। घर पर रेखा और उसके बच्चे अकेले थे।

दोपहर के बाद रेखा ने बच्चों को नहलाया और फिर अपने कमरे में चली गयी। रेखा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रेखा ने पहले तो तीनों बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर उनके हाथों की नस काट दी। पल भर में तीनों मासूमों की मौत हो गयी।

बच्चों की हत्या करने के बाद रेखा ने खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रेखा और उसके बच्चे काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गयी।

मासूम बच्चों का शव फर्श पर पड़े थे और रेखा का शव फंदे के सहारे लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेखा ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493