पुलिस से मिली जानकारी कंकरखेडा के नगलाताशी गांव निवासी भंवर सिंह ने दस साल पहले अपनी बेटी सुधा की शादी की थी। सुधा के एक बेटा भी है। बताया जाता है कि शादी के तीन साल के बाद सुधा का तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी। तीन साल पहले सुधा अचानक कहीं चली गयी।
चर्चा उठी कि सुधा ने किसी युवक से शादी कर ली है। बताया जाता है कि गुरुवार को परिवार के कुछ लोग काम पर गये थे, जबकि कुछ महिलाएं मौजूद थी। इसी बीच अचानक सुधा अपने मायके लौट आयी। घर पहुंचते ही सुधा ने खुद को कनपटी पर तमंचे से सटा कर गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath