उप्र : अलग-अलग सड़क दुघटर्नाओं में 6 मरे, कई घायल

लखनऊ, 9 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शनिवार तड़के अलग-अलग जगहों में हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ, 9 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शनिवार तड़के अलग-अलग जगहों में हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि एटा में आज सुबह आगरा रोड पर जिनावली के पास करीब पांच बजे एक कैंटर पलट जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, कैंटर में सवार किसान एटा के मधुपुरा से टमाटर लेकर आगरा जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कैंटर आगरा रोड पर जिनावली मोड़ के पास पलट गया। इस दुर्घटना में किसान किताब सिंह (52), बृजेश (28), जितेन्द्र (20) सत्यपाल (48) व तेजवीर (45) की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें छह लोग घायल हैं। घायलों को आगरा स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक अन्य हादसे में हाथरस जिले में शनिवार तड़के एक ट्रक तथा कैंटर के बीच हुई भिड़ंत में 10 से अधिक लोग घायल हो गए,जिनमें सात की हालत गंभीर है। हाथरस में मथुरा-बरेली रोड़ पर सुबह करीब पांच बजे ट्रक तथा कैंटर की भिड़ंत के दौरान जोरदार धमाका सुनकर लोग सड़कों पर उतर आए थे।

ट्रक राजस्थान से मजूदरों को लेकर बरेली जा रहा था। दुर्घटना में सात मजूदर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें हाथरस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि रायबरेली में शनिवार सुबह साढ़े चार बजे एक अनियंत्रित ट्रक दुकानों में घुस गया। जिससे छह दुकानें धराशाई हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक में बैठे खलासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493