बक्सर, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार (46 वर्ष) ने शनिवार सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थाना प्रभारी शुक्रवार रात तक सामान्य रूप से काम कर रहे थे। शनिवार सुबह वे अपने सरकारी क्वोटर में थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। थाना परिसर में मौजूद सभी पुलिसकर्मी उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि गोली सुशील के सिर के आरपाार हो गई थी और मौके पर ही थाना प्रभारी की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
इधर, सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सुशील तनाव में चल रहे थे। मृतक थाना प्रभारी सुशील कुमार भोजपुर जिले के रहने वाले थे।
dharmpath.com dharmpath