टेनिस : नडाल मेड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में

मेड्रिड, 9 मई (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 6-4 से हराकर मेड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अपने प्रशंसकों के बीच खेल रहे नडाल शुक्रवार को खेले गए इस मैच में अपने शानदार लय में दिखे। दिमित्रोव बहुत कम मौकों पर ही नडाल को चुनौती दे सके। दिमित्रोव की निराशा का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि दूसरे सेट में एक समय उन्होंने गुस्से में अपनी एक रैकेट ही तोड़ दी।

नडाल अब छठे वरीय चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक से भिड़ेंगे। बर्डिक ने अमेरिका के जॉन इस्नर को 3-6, 7-6 (7), 7-6 (1) से हराया।

ब्रिटेन के एंडी मरे भी अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे। दूसरे वरीय मरे ने पांचवें वरीय कनाडा के मिलोस राओनिक को 6-4, 7-5 से हराया।

दूसरी ओर, महिला एकल वर्ग के फाइनल में चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा से भिड़ेंगी।

गैरवरीय कुजनेत्सोवा मौजूदा चैम्पियन मारिया शारापोवा को 6-2, 6-4 से और सेरेना विलियम्स को 6-2, 6-3 से हराकर फाइनल में पहुंची है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493