छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने 500 ग्रामीणों का अपहरण किया, रेल पटरी उखाड़ी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तोंगपाल थाना क्षेत्र के मारेंगा गांव के लगभग 500 ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने घर से निकले थे। गांववासी मुख्य सड़क पर पहुंचने ही वाले थे कि वहां 100 की संख्या में वर्दीधारी हथियारबंद नक्सली आ धमके। नक्सलियों ने बंदूक की नोक पर सभी ग्रामीणों को बंधक बना लिया और उन्हें जंगल की ओर लेकर चले गए।

सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर ने बताया कि ग्रामीणों को छुड़ाने की रणनीति बनाई जा रही है। जवानों को सीधे वहां भेजने पर नक्सली सुरक्षाबल को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ग्रामीणों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद समूचे गांव में दहशत फैल गई है। खबर लिखे जाने तक अपहृतों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इससे पहले शुक्रवार रात नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के कामालूर एवं कुम्हारसाडरा रेलवे स्टेशन के मध्य जंगल में लगभग 100 रेल पटरियां उखाड़ कर फेंक दी।

रेलवे ने एहतियातन इस मार्ग पर रात्रि में रेलगाड़ियों का परिचालन बंद कर रखा है, इसीलिए कोई हादसा नहीं हो पाया। सुबह रेलवे का मरम्मत दल यातायात बहाल करने में जुटा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493