साओ पाउलो, 9 मई (आईएएनएस)। हाल में हुए प्रोस्टेट ग्लैंड की सर्जरी के बाद महान फुटबाल खिलाड़ी पेले को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिली सकती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, साओ पाउलो के एल्बर्ट आइंस्टाइन अस्पताल द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 74 साल के पेले के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
छह महीने में यह दूसरा मौका है, जब पेले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बार के विश्व चैम्पियन पेले को पिछले साल नवम्बर में मूत्र संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
dharmpath.com dharmpath