लॉस एंजेलिस, 9 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री रेबेल विल्सन ने खुलासा किया कि उनके पूर्वज अपराधी थे और उन्हें जहाज में आयरलैंड से ऑस्ट्रेलिया भेजा गया था।
ऑस्ट्रेलिया में जन्मी रेबेल ने बताया, “आयरलैंड मेरी विरासत है, इसलिए मैं वहां फिल्म बनाना चाहूंगी, लेकिन सर्दी के मौसम में नहीं। ऑस्ट्रेलिया में जन्मे और पले-बढ़े होने के कारण मुझे सर्दी का अभ्यास नहीं है। मेरे पूर्वज दरअसल अपराधी थे। आयरलैंड के बदमाश जिन्हें जहाज से ऑस्ट्रेलिया भेजा गया था। मेरी त्वचा आयरिश नागरिकों जैसी बिल्कुल सफेद है, जो मुझे मेरी विरासत की याद दिलाती है।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 29 वर्षीया रेबेल ने कहा कि आयरलैंड से वह गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं और भविष्य में वहां एक फिल्म बनाना चाहती हैं।
dharmpath.com dharmpath