आईपीएल-8 : किंग्स इलेवन ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब ने इडेन गार्डन्स स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 44वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आज के मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। किंग्स इलेवन ने बल्लेबाज गुरकीरत मान सिंह और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ब्यूरॉन हेंड्रिक्स को टीम में शामिल किया है।

नाइट राइडर्स के फिलहाल 11 मैचों में छह जीत के साथ 13 अंक हैं और टीम अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है। वहीं, किंग्स इलेवन के लिए आईपीएल-8 का अब तक का सफर किसी बुरे सपने की तरह ही साबित हुआ है।

पिछली बार फाइनल में पहुंचने वाली यह टीम अब तक 10 मैचों में केवल दो जीत ही हासिल कर सकी है और अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें पायदान पर है।

टीम :

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडेय, सूर्यकुमार यादव, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, यूसुफ पठान, उमेश यादव, सुनील नरेन, ब्रैड हॉग, जोहान बोथा।

किंग्स इलेवन पंजाब : जॉर्ज बेले (कप्तान), मुरली विजय, मनन वोहरा, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, गुरकीरत मान सिंह, अक्षर पटेल, ब्यूरॉन हेंड्रिक्स, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493