कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक मकान में हुए विस्फोट में दो महिलाएं घायल हो गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट बर्दवान जिले के बेगुनटोला गांव में हुआ। इससे पहले पश्चिम मिदनापुर जिले के पिंगला क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भी विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी।
बर्दवान पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने कहा, “इस विस्फोट में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। घर में रखे कच्चे बमों की वजह से यह विस्फोट हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath