‘कैफी और मैं’ के लिए शबाना अहमदाबाद रवाना

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी नाटक ‘कैफी और मैं’ के लिए शनिवार को विमान से अहमदाबाद रवाना हुईं।

शबाना (64) ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी।

शबाना ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “नाटक ‘कैफी और मैं’ के मंचन के लिए अहमदाबाद जा रही हूं। मंचन आज शाम को है। वहां स्वादिष्ट गुजराती व्यंजनों का स्वाद भी चखूंगी।”

रमेश तलवार निर्देशित नाटक ‘कैफी और मैं’ उर्दू भाषा के प्रतिष्ठित कवि और गीतकार कैफी आजमी के जीवन और उनके काम पर आधारित है, जो उनकी पत्नी प्रतिष्ठित रंगमंच एवं फिल्म कलाकार शौकत आजमी ने लिखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493