भुवनेश्वर, 9 मई (आईएएनएस)। भारत ने कलिंगा स्टेडियम में शनिवार को हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले में जापान को 4-0 से हरा दिया।
इसके साथ ही भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। विश्व वरीयता क्रम में भारत नौवें और जापान 16वें स्थान पर है।
जापान ने पहले मुकाबले में भारत को 1-1 की बराबरी पर रोका था लेकिन इसके बाद भारत ने दूसरा मुकाबला 2-0 और तीसरा मुकाबला 2-1 से जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया था।
भारत के लिए शनिवार को हुए चौथे मैच में वी. आर. रघुनाथ, आकाशदीप सिंह, धर्मवीर सिंह ने गोल किए। आकाशदीप की स्टिक से दो गोल निकले।
dharmpath.com dharmpath