ब्रूस के गाउन लेने से खफा हुईं क्रिस

लॉस एंजेलिस, 10 मई (आईएएनएस)। पूर्व खिलाड़ी एवं टेलीविजन हस्ती ब्रूस जेनर ने पूर्व पत्नी क्रिस और सौतेली बेटी किम कर्दाशियां वेस्ट को उनके गाउन उधार लेकर नाराज कर दिया।

दरअसल, ब्रूस ने बीते दिनों अपना लिंग परिवर्तन कराने की पुष्टि की थी।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एक सूत्र ने रडार ऑनलाइन को बताया, “क्रिस और उनकी बेटियों के पास कपड़ों की एक खास अलमारी है, जिसमें उन बेशकीमती परिधानों का संग्रह है जो उनलोगों ने किसी समारोह या कार्यक्रम में पहने थे, इनमें से कई परिधान बालमैन और प्राडा के हैं। किम और क्रिस इस बात से बेहद चिंतित हैं। केली ने अपने पिता ब्रूस के नए घर में उनकी कपड़ों की अलमारी में ये परिधान देखे थे, लेकिन उसने किसी से कुछ नहीं कहा, क्योंकि वह किसी को परेशानी में नहीं डालना चाहती थी।”

क्रिस इस बात से नाराज हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे परिधान बेशकीमती हैं।

एक सूत्र के मुताबिक, “किम ने अलग अलग कार्यक्रमों और समारोहों में पहने गए सभी बेशकीमती परिधानों को सहेज कर रखा था, खासकर किम के परिधानों को, क्योंकि उन्हें पता था कि ये परिधाना सालों बाद बहुमूल्य साबित होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493