चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने फिल्म निर्माता सेल्वाराघवन की तमिल फिल्म छोड़ दी है। उन्होंने अन्य फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने वजह से उनकी फिल्म छोड़ने का फैसला किया।
तृषा ने हाल में कमल हासन और फिल्मकार सुंदर सी. के साथ फिल्में साइन की हैं।
फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “तृषा सेल्वाराघवन की फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थीं। लेकिन उन्होंने दो और तमिल फिल्में साइन की हुई हैं, इस वजह से वह फिल्मों की शूटिंग के लिए समय नहीं दे सकी। समस्या यह थी कि सेल्वा की फिल्म के लिए उन्होंने जो तारीख दी है, वह फिल्म के अभिनेता सिंबू की तारीखों से मेल नहीं खा रही थी।”
सेल्वा की फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले शुरू होनी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई।
उन्होंने कहा, “तृषा ने दोनों फिल्मों में तालमेल बिठाने पर विचार किया था, लेकिन सेल्वा की फिल्म समय पर शुरू नहीं होने की वजह से उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।”
तृषा जल्द ही कमल हासन के साथ तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
dharmpath.com dharmpath