नेपाल भूकंप : एनडीएमसी ने 1 करोड़ रुपये दान किए

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनएमडीसी) ने नेपाल में भूकंप पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दान की है।

यह राशि एनएमडीसी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन का हिस्सा है, जिसका उपयोग नेपाल में राहत और पुनर्वास कार्यो के लिए किया जाएगा।

इससे पहले, 2014 में जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ और 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ के लिए भी एनएमडीसी कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493