उप्र : घर से निकले दो सगे भाइयों की हत्या

पुलिस ने कहा कि सिविल लाइंस के पंजाब नगर गांव में राशिद अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि शनिवार की रात राशिद के दो बेटे 11 साल का जाहिद और 9 साल का आबिद घर से निकले थे। इसके बाद दोनों भाई गायब हो गए। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनको तलाशना शुरू किया पर कोई पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह जंगल में दोनों का खून से लथपथ शव मिला। दोनों की चाकूओं से गोदकर हत्या की गयी थी। दो किशोरों की हत्या की खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि दोनों की हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर छानबीन में लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493