जुवेंतस के पिर्लो से करार करना चाहता है जुवेंतस

लंदन, 10 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब लीवरपूल के कोच ब्रेंडन रोजर्स अगले सत्र के लिए इटली के अग्रणी क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले आंद्रे पिर्लो से करार की कोशिश कर सकते हैं।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के ऑनलाइन संस्करण पर प्रसारित रपट के अनुसार बीते मंगलवार को चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में जुवेंतस की रियल मेड्रिड पर 2-1 से जीत में पिर्लो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मैच के बाद पिर्लो ने संकेत दिया था कि वह इस सत्र के बाद क्लब का साथ छोड़ सकते हैं।

पिर्लो ने साफ किया कि वह इटली की सेरी-ए लीग में खेलने वाले किसी क्लब से नहीं जुड़ने जा रहे और संभवत: अमेरिका के मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) के किसी क्लब से जुड़ेंगे।

पिर्लो के जुवेंतस से अलग होने की आशंका ने प्रीमियर लीग के सभी क्लबों का ध्यान आकर्षित किया है। माना जा रहा है कि लीवरपूल उनमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी ले रहा है।

वैसे भी मौजूदा सत्र के आखिर में लीवरपूल के स्टीव गेरार्ड अमेरिका की लॉस एंजेलिस गैलेक्सी क्लब से जुड़ने जा रहे हैं। ऐसे में लीवरपूल की कोशिश पिर्लो के जरिए उस खाली स्थान को भरने की होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493