मैनचेस्टर सिटी से जुड़ सकते हैं गुआर्डियोला

लंदन, 10 मई (आईएएनएस)। मीडिया में आई अपुष्ट खबरों के अनुसार जर्मनी की घरेलू फुटबाल टूर्नामेंट बुदेंसलीगा की चैम्पियन टीम बायर्न म्यूनिख के कोच पेप गुआर्डियोला आगामी सत्र के लिए इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर सिटी से जुड़ने पर राजी हो गए हैं।

विश्व भर की खेल गतिविधियों पर नजर रखने वाले एक चैनल बीईआईएन स्पोर्ट्स के अनुसार मैनचेस्टर सिटी और गुआर्डियोला इस बाबत एक आम समझौते पर पहुंच चुके हैं।

गुआर्डियोला का करार बायर्न म्यूनिख से अगले साल तक का है।

माना जा रहा है कि चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में बार्सिलोना से मिली 0-3 की हार के बाद गुआर्डियोला की बायर्न म्यूनिख में पकड़ कमजोर हुई है।

बायर्न को पिछले हफ्ते जर्मन कप के सेमीफाइनल में भी बोरुसिया डोर्टमंड से पेनाल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी ओर, मैनचेस्टर सिटी के मौजूदा कोच मेनुएल पेलेग्रिनी की भी इस बार इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब बचाने में नाकाम रहने के कारण हाल में खूब आलोचना हुई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493